उत्तराखंड

भगवान शिव की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं: स्वामी श्यामसुंदर महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री बैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष स्वामी श्यामसुंदर महाराज ने कहा कि भगवान शिव की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। भगवान शिव ही संसार का आदि और अंत हैं। समस्त सृष्टि उनसे ही उत्पन्न होती है और उनमें ही समाहित हो जाती है। आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी श्यामसुंदर महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना अत्यंत सरल है। भगवान शिव भक्त द्वारा श्रद्धापूर्वक समर्पित किए जाने वाले एक लोटा जल से ही प्रसन्न होकर भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना से भय दूर होता है। जीवन में आ रही समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं। जिससे प्रगति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी ने कहा कि हरिद्वार जन-जन के आराध्य भगवान शिव की नगरी है। हरिद्वार के गंगा तट पर संत महापुरूषों के सानिध्य में भगवान शिव की आराधना करने पर करोड़ों गुणा पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सभी को प्रतिदिन नियमपूर्वक भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए।

आराधना के दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए गंगा जल से शिवलिंग पर अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान माता पार्वती का ध्यान भी अवश्य करें। ऐसा करने से शिव और शक्ति की सम्मिलित कृपा प्राप्त होती है। शिव शक्ति की कृपा से जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वर दास, महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी, स्वामी सतीश गिरी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, आरके वालिया, आशीष मेहता, अशोक त्यागी, रितेश शर्मा, अमित गुप्ता, प्रदीप सिंघल, राजेश अग्रवाल, गोपाल गर्ग, बीके मिश्रा, संजय शर्मा, अरविंद कुमार, शेखर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेेश गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button