मो. साजिद लगातार चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
मोनिका चौहान बनीं जिला महामंत्री, कर्मचारियों ने जताई खुशी

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
रुड़की। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, जनपद शाखा हरिद्वार के चुनाव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकरोढ़ा में कार्यरत वरिष्ठ सहायक मो. साजिद लगातार चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरिद्वार की प्रधान सहायक मोनिका चौहान को जिला महामंत्री चुना गया। मो. साजिद के लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचन पर कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने उनके पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने को संगठन के प्रति समर्पण, लोकप्रियता और कार्यशैली पर विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मो. साजिद के नेतृत्व में संगठन कर्मचारियों की समस्याओं, सेवा संबंधी प्रकरणों और जायज मांगों को शासन एवं विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा। साथ ही कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

चुनाव में चुनाव अधिकारी के रूप में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखंड की हरिद्वार शाखा के जिलाध्यक्ष सईद अहमद तथा उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर योगेश कुमार तायल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, हरिद्वार; उर्मिला आर्य, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी; सुरेश आर्य, प्रशासनिक अधिकारी, हरिद्वार; राजेंद्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, डेलना; जगविंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक, सेवायोजन; मुकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक, पिरान कलियर; अर्चना, कनिष्ठ सहायक, विशिष्ट हरिद्वार; पूजा शाह, कनिष्ठ सहायक, हरिद्वार; पूनम, कनिष्ठ सहायक तथा सोनिया, सेवायोजन हरिद्वार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



