कनखल पुलिस ने दो नशीले इंजेक्शन तस्करों को पकड़ा, 10 इंजेक्शन बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। हरिद्वार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को कनखल पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान माया बिहार, जगजीतपुर क्षेत्र की ओर पैदल आ रहे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के पास से पांच-पांच ब्यूप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) इंजेक्शन बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित कुमार पुत्र पवन सिंह और मनीष उर्फ मोनू पुत्र मोहन, निवासी ग्राम जियापोता, थाना कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में संलिप्तता की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में की गई।



