उत्तराखंड

चंडी घाट पर जिला पंचायत का वृहद स्वच्छता अभियान, 230 किलो कूड़े का निस्तारण

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को नमामि गंगे घाट (चंडी घाट) पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य गंगा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ ही गंगा नदी की निर्मलता और पवित्रता को बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। स्वच्छता अभियान में जिला पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अभियान के दौरान घाट परिसर में सफाई करते हुए कुल 230 किलोग्राम कूड़े का एकत्रीकरण कर उसका निस्तारण किया गया। स्वच्छता अभियान में जिला पंचायत हरिद्वार के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार, अभियंता अनिल रावत, संजय कुमार, शिवम श्रीवास्तव, शोभन सिंह बिष्ट, शुभम सैनी, श्रीकांत, रजत चौधरी, भानुप्रताप सिंह, विक्रम चौहान और उज्ज्वल चौहान सहित समस्त कनिष्ठ अभियंता, टैक्स वसूली कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों ने सहभागिता की।

सभी ने मिलकर घाट परिसर में सफाई कार्यों को गति दी और स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दिया। अभियान के दौरान स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए घाट परिसर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को गंगा घाटों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने और निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालने के प्रति जागरूक किया गया। जिला पंचायत की ओर से गंगा की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताते हुए आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button