उत्तर प्रदेशराजनीति

चौधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे चौधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि रामशरण दास जी सामाजिक न्याय, समरसता और समाजवाद के सच्चे सेनानी थे। वे बाल्यावस्था में लोहिया और समाजवाद से जुड़े तथा जीवनपर्यन्त समाजवाद के कंटकाकीर्ण पथ पर चलते रहे। उन्होंने पहले लोहिया फिर मुलायम सिंह यादव को नेता माना।

नई पीढ़ी को रामशरण दास जी से वैचारिक प्रतिबद्धता और दलीय निष्ठा की सीख लेनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी सलीम अख्तर नकुड विधानसभा अध्यक्ष संदीप सैनी ने कहा लोकबन्धु राजनारायण के ऐतिहासिक चुनाव में इंदिरा गांधी के विरूद्ध लोकबन्धु का साथ दिया और चुनाव जीता कर नये अध्याय का सूत्रपात किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि रामशरण दास जी की ही गवाही पर इंदिरा जी के खिलाफ फैसला हुआ। वे ऐसे समाजवादी थे जो कभी अन्याय के आगे झुके नहीं, बड़े से बड़े पद का लोभ भी उन्हें कर्तव्यपथ से डिगा नहीं सका। प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव एवं वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा आपातकाल का विरोध किया और कारागार की यातना सही। 05 नवम्बर 1992 को जब नेताजी ने समाजवादी पार्टी का गठन किया तो उनकी सादगी, त्याग और समर्पणभाव को देखते हुए सपा का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

ऐसे मेें जब पार्टी अपना रजत जयंती वर्ष मना रही है, रामशरण दास जी को याद करना स्वभाविक है। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा रामशरण दास मेरे राजनीतिक गुरु है उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहा हूं उन्होंने हमेशा दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ने का काम किया जिनकी जिंदा मिसाल में हूं। श्रद्धांजलि देना वालों में महानगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी युवजनसभा महानगर अध्यक्ष वासिल तोमर प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चौधरी जुमला सिंह प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विशाल यादव जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी कय्यूम धोबी वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button