उत्तर प्रदेशप्रशासन

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात तथा क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता व महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया यह विशेष कार्यक्रम जिला अस्पताल सहारनपुर स्थित महिला चिकित्सालय कार्यालय में संपन्न हुआ जहाँ अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य महिला स्टाफ को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से बताते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया।

पुलिस टीम ने प्रतिभागियों को डिजिटल सुरक्षा डिजिटल सेफ्टी, झूठी अफवाहों से बचाव, साइबर अपराध, साइबर क्राइम से सुरक्षा तथा ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी से बचाव के तरीके समझाए पुलिस टीम ने समझाया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, छेड़छाड़, उत्पीड़न,साइबर अपराध या घरेलू हिंसा की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच इन हेल्पलाइन नंबरों या निकटतम मिशन शक्ति केंद्र/महिला हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकती हैं इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सहारनपुर एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकगण, महिला डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याएं और सुझाव भी सुने और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए तत्पर है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button