उत्तर प्रदेश

देवबंद में नई नियुक्तियां, 29 दिसंबर को मंडलायुक्त कार्यालय पर महापंचायत की बड़ी घोषणा

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्यागी के निरंतर प्रयासों से संगठन का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। आज चंदेना कोली गांव मे हुई बैठक मे जितेंद्र चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष और विपुल चौधरी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, विकास चौधरी करण चौधरी उधम सिंह चौधरी शिवांक चौधरी उद्देश्य चौधरी को संगठन की सदस्यता दिलाई वही सढोली हरिया मे चौधरी तेजपाल को जिला सचिव बनाया गया है। ये नियुक्तियां स्थानीय किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए की गई हैं। महापंचायत- किसानों की एक जुट आवाज बनेगी मंडलायुक्त के दर पर29 दिसंबर 2025 को सहारनपुर मंडल आयुक्त कार्यालय पर होने वाली महापंचायत संगठन की सबसे बड़ी रणनीतिक सभा होगी।

इसमें गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल, एमएसपी की कानूनी गारंटी और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया जाएगा। नई नियुक्त ब्लॉक नेताओं समेत हजारों किसान भाग लेंगे, जो उत्तर प्रदेश सरकार को मजबूत संदेश देगी। संगठन की बढ़ती ताकत और भविष्य की योजनाएं।भाकियू संघर्ष मोर्चा ने जगह-जगह बैठक कर महापंचायत को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। अशोक त्यागी के नेतृत्व में संगठन अब जिला स्तर से मंडल स्तर तक फैल रहा है। यह महापंचायत किसान एकता को नई ऊंचाई देगी और सरकारी नीतियों पर दबाव बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्यागी, नवाब चौधरी मंडल अध्यक्ष, नरेंद्र चौधरी प्रदेश प्रतिनिधि, जिला प्रवक्ता अनिल शर्मा, सहदेव चौधरीमंडल उपाध्यक्ष, चौधरी सलीम तहसील उपाध्यक्ष रामपुर, विनय कुमार सचिव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button