सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सहारनपुर नगर दौरे पर जमीनी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सहारनपुर नगर दौरे पर वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ दिल्ली रोड पर काशीराम आवास के बाहर भव्य स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। टिंकू अरोड़ा ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वंचितों, पीड़ितों और मजलूमों की मजबूत आवाज है। आज उनके नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत के लिए एक अलग ही उत्साह था। समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने भी स्वागत कार्यक्रम में आकर अखिलेश यादव को बुके भेंट कर सम्मान किया और एक गोपनीय पत्र भी देने का कार्य किया। अखिलेश यादव स्वागत समारोह देखकर गदगद हो गए और जल्द सहारनपुर नगर में कार्यक्रम देने का आश्वासन दिया।

वाल्मीकि समाज के मजबूत स्तंभ सागर प्रधान और राजकुमार वाल्मीकि ने अखिलेश यादव को भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड चौधरी मेहरबान तंवर, जिला अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष उसामा गाडा ओर युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष वासिल तोमर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में शुभम वर्मा, रवि यादव, बंटी अरोड़ा, मनप्रीत सिंह संजू, सनी केसला, लाला वाल्मीकि, गौरव, दीपक वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि, हनी, सरबजीत सिंह, हंसराज वाल्मीकि, गोल्डी, शुभम वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, ज्ञानेश अरविंद, सूरज वर्मा, रवि कश्यप, अनमोल कश्यप, दीपक कश्यप, विक्की कश्यप, शुभम शर्मा, अनुज शर्मा, ऋषभ शर्मा, अमित विज, अनिल अरोड़ा, तुषार, संयम आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
[banner id="7349"]



