उत्तर प्रदेश

नेहरू मार्केट तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा है। सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जनपदभर में लगातार चेकिंग और गश्त का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सिटी कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम नेहरू मार्केट तिराहे पर पुलिस बल द्वारा ज़बरदस्त घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया, अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य रूप से दो पहिया वाहनों को अपना निशाना बनाया।

चेकिंग के दौरान ऐसे चालकों को रोका गया जो बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे या जिनके वाहनों पर नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी। इसके अलावा, वाहनों के कागज़ात न होने पर भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में बिना हेलमेट और वैध दस्तावेजों के सड़क पर न उतरें, अन्यथा भारी जुर्माने के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में खौफ है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button