उत्तर प्रदेश

सहारनपुर थाना बेहट पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर गौकश अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर, बेहट। सहारनपुर बेस्ट पुलिस टीम सीएचसी बेहट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम मुर्तजापुर की ओर से मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह नहर पटरी के कच्चे रास्ते से कलसिया की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर संदिग्ध ने जंगल की ओर बाइक मोड़ी, जिससे मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान निन्ना उर्फ नईम पुत्र नसीम, निवासी ग्राम रायपुर कला, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गौकशी के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button