उत्तराखंडप्रशासन

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 3.070 kg अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों (शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

दौराने चेकिंग पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश उर्फ पतोडी पुत्र लालू, निवासी रावली महदूद, निकट सम्राट मार्केट, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को भगत सिंह चौक से पहले शौचालय के पास से हिरासत में लिया गया। तस्कर के कब्जे से 3.070 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं ₹600/- नगद बरामद किए गए। उक्त संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगालने पर ज्ञात हुआ कि वह पूर्व में भी अवैध गांजे की बिक्री एवं चोरी के मामलों में थाना सिडकुल से जेल जा चुका है। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी रेल समीप पाण्डेय, कांस्टेबल आशीष शर्मा, कांस्टेबल संजय राणा, कांस्टेबल जसरुद्दीन आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button