अफशा आज़मी: मुस्लिम महिलाओं के अधिकार और राजनीति में हिस्सेदारी की एक नई आवाज़

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। अफशा आज़मी ने 14 अक्टूबर 2022 को अपना दल एस को जॉइन किया था और नगर अध्यक्ष महिला मंच का पद संभाला था इसके बाद उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ज्वाइन की और जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सहारनपुर का पद प्राप्त किया ओमप्रकाश राजभर जी ने उन पर विश्वास जताया और उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया अफशा आज़मी ने लगातार महिला हित में और अल्पसंख्यकों के हित में काम किया आजादी के बाद मुस्लिम समाज में पिछड़ती महिलाओं और राजनीति में कम प्रतिनिधित्व के बावजूद,अफशा आज़मी ने पूरे प्रदेश और जिले में अपनी पहचान बनाई उनकी मेहनत को देखते हुए, 11 जनवरी 2025 को माननीय ओमप्रकाश राजभर जी ने उन्हें पूरे उत्तर प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ बनाया कई सामाजिक संगठनों ने अफशा आज़मी की अहम भूमिका को देखते हुए उन्हें कई पदों से नवाजा।

इसके बाद, अफशा आज़मी ने माननीय अखिलेश यादव जी की विचारधारा को देखते हुए पीडीए गठबंधन में सहयोगी दल सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी जॉइन की माननीय अखिलेश यादव जी के आदेश निर्देश पर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच का पद दिया गया *मुस्लिम महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी* आजादी के बाद से मुस्लिम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बहुत कम रही है। कई मुस्लिम महिलाएं समाज में पिछड़ी हुई हैं और उन्हें उनके हक अधिकार नहीं मिल पाते हैं। अफशा आज़मी इस स्थिति को बदलने के लिए काम कर रही हैं। वे मुस्लिम महिलाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और उन्हें यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि उनकी हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है अफशा आज़मी का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम महिलाओं के हक अधिकार की लड़ाई लड़ना है वे समाज में वंचित, गरीब,शोषित,दलित अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई लड़ रही हैं और लगातार संघर्ष कर रही हैं। खासतौर से उनकी तालीम और उनके हक अधिकार की लड़ाई को लड़ना उनका प्रमुख लक्ष्य है अफशा आज़मी ने श्री महिंद्रा राजभर जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, का शुक्रिया अदा किया है। उनकी नेतृत्व में,अफशा आज़मी मुस्लिम महिलाओं के लिए संघर्ष करने और उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं अफशा आज़मी की यह पहल मुस्लिम महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण है। वे समाज के सभी वर्गों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पार्टी के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।
[banner id="7349"]



