
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। बहादराबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 21 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया है, ओर मौके का फायदा उठाकर फरार हुआ एक नशा तस्कर की पुलिस तलाश कर रही है। उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा निर्देश पर जनपद हरिद्वार में पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे अभियान को लेकर नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, चेकिंग के दौरान नहर पटरी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया और दूसरा फरार होने में सफल रहा।

वहीं इस बाबत पर बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया की पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक व्यक्ति गोविंदा निवासी हरिपुर कला को हिरासत में लेते हुए चेक किया तो उसके कब्जे से 21 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जो पेशे से सपेरा है। साथ ही फरार आरोपी सूरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी गांजा के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि नशे के इस काले कारोबार की पूरी चेन को तोड़ा जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
[banner id="7349"]



