उत्तराखंड

डीएम ने लक्सर तहसील में स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय लक्सर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को जागरूक करने और मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के उद्देश्य से तहसील परिसर में डेमो के लिए रखी गई ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था और उनकी कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निर्वहन करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button