उत्तराखंड

संविधान दिवस के अवसर पर भेल एससी एसटी एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन

संविधान की प्रतियां वितरित करने के अभियान का भी शुभारंभ किया

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

हरिद्वार। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बीएचईएल अनुसूचित जाति एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समानता, न्याय, स्वतंत्रता, बंधुता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र कुमार ने भारतीय संविधान वितरित करने के अभियान की घोषणा करते हुए भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार को संविधान भेंट किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में भेल के एक हजार कर्मचारियों को संविधान की प्रतियां दी जाएंगी। रविन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों, सम्मान और समान अवसरों का आधार है। संविधान की जानकारी प्रत्येक कर्मचारी और नागरिक तक पहुंचना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों में संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी यशवंत सिंह ने भारतीय संविधान की महत्ता, सामाजिक न्याय एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में संवैधानिक प्रावधानों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि संविधान के प्रति जागरूकता सामाजिक विकास एवं समानता के लिए आवश्यक है।

संपर्क अधिकारी पंकज कुमार रावत ने संविधान की मूल भावना को समझने और उसे अपने व्यवहार एवं कार्यसंस्कृति में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। डा.भीमराव अंबेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के संरक्षक आरएल व्यास ने शिक्षा को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए बाबा साहेब के शैक्षणिक एवं सामाजिक विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। अन्य वक्ताओं ने भी संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, सामाजिक समानता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम अजय कुमार, नितेश डाबरे, शिवकुमार, राजसिंह, करण पाल, मोहकम सिंह, सुशील कुमार, अशोक कटारिया, मनजीत सिंह, अशोक कुमार, खड़क सिंह, सुबोध कुमार, धर्मवीर, वंदना सैनी, सलमा खातून, नसीर अंसारी, गौतम, बृजेश कुमार, संतोष खरवार, राजेश कुमार, सचिन कुमार, आकाश कुमार, प्रेमचंद सिमरा, शिवचरण, जयपाल सिंह, जगपाल सिंह, अरुण गौतम, सुखपाल सिंह, रतीराम, उदयराम, सतपाल, दीपक, पवन, विनोद, विनय डाबरे, संदीप, रंधावा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button