उत्तर प्रदेशराजनीति

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से आगामी 2027 के होने वाले चुनाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से पार्टी नेताओं ने आगामी 2027 के होने वाले चुनाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जिस पर उन्होंने सभी से चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मंगलवार को चंडीगढ़ के जीरकपुर में एयरपोर्ट पर थे, इस दौरान सपा कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा वरिष्ठ सपा नेता ऋषभ त्यागी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत किया।

इस दौरान फैसल सलमानी अभिषेक टिंकू अरोड़ा मैं पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को जनपद की स्थिति से अवगत कराया और 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा थी उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जीत का लक्ष्य निर्धारित कर चुनाव की तैयारी में लगे क्योंकि हमारा मुख्य उद्देश्य जन विरोधी भाजपा को सत्ता से अलग करना है क्योंकि इन्होंने प्रदेश को धर्म जाति के नाम पर विभाजित कर समाज में द्वेष फैला दिया है। इस दौरान फैसल सलमानी पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि जनपद में पार्टी भारी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर मुदस्सिर सिद्दीकी तुषार त्यागी रवि यादव सोनू त्यागी शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button