उत्तराखंडप्रशासन

सिडकुल थाना क्षेत्र में लाल नीली बत्ती व हूटर लगाकर घूमना स्कॉर्पियों सवार को पड़ा भारी

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में लाल नीली बत्ती व हूटर लगाकर घूमना स्कॉर्पियों सवार को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार सवारों का वीआईपी बनने का शौक उतारा और स्कॉर्पियो को सीज कर दिया। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिसके चलते थाना सिडकुल पुलिस किर्बी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान चिन्मय चौक से एक काले रंग की स्कॉर्पियो नम्बर यूके 08 एपी 7766, जो लाल-नीली बत्ती और हूटर बजाते हुए किर्बी चौक की तरफ आई। जिसको रोककर चेक किया गया तो स्कार्पियों को टिबड़ी निवासी शिवम चल रहा था। चालक वाहन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने स्कार्पियो को एमवी एक्ट में सीज कर दिया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button