उत्तर प्रदेश

पुलिस ने अवैध 12 बोर तमंचे के साथ शातिर को गिरफ्तार किया

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध 12 बोर तमंचा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध शस्त्रों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। थाना प्रभारी अमित नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हाईवे से ग्राम उग्राहू की ओर करीब 350 मीटर दूरी पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध 12 बोर तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी अंकित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम तिवाया, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना गागलहेड़ी में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव कुमार की सतर्कता और सक्रियता की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल कपिल तेवतिया और कांस्टेबल नरदेव भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button