उत्तर प्रदेश

अन्नदाता हमारा भगवान: त्रिलोक त्यागी

युवा हमारी रीढ़ है: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

स्याना के नवरत्न मैरिज होम में राष्ट्रीय लोकदल का एकता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है। इसलिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। आने वाले समय में युवा ही देश का भविष्य तय करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी है,सबको साथ लेकर चलती है।

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के हर जिले में विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे है जिससे कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन को मुख्य रूप से राजीव चौधरी प्रदेश महासचिव, प्रो. ब्रहम सिंह राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेशनल मंच, पूर्व विधायक दिलनवाज खान, ओ डी त्यागी, विनय प्रधान, अमित त्यागी, कुलदीप राठी, इंद्रवीर भाटी ने संबोधित किया। संचालन योगेंद्र लोधी ने किया।

Related Articles

Back to top button