योगेश प्रताप सिंह गुर्जर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर कांग्रेस, सपा छोड़कर सचिन शर्मा देवबंद, दिलनवाज देवबंद, प्रवीण धवन देवबंद, ऋषिपाल सिंह ने साथियों सहित राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने पटका पहनाकर रालोद में सभी का स्वागत किया। बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि देवबंद विधानसभा से 2022 में आसपा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके योगेश प्रताप सिंह गुर्जर को रालोद खेल प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि खेलो को प्रोत्साहन देने के लिए योगेश प्रताप को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

योगेश प्रताप अपनी शूटिंग एकेडमी भी चलाते हैं। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी अपनी पूरी सांसद निधि खेलो को देते हैं। खेलो के माध्यम से किस प्रकार बच्चों का भविष्य बनाया जाए ये राष्ट्रीय लोकदल का विजन है। राष्ट्रीय सचिव बनाए गए योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि जो भरोसा पार्टी ने मुझ पर किया है और जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे में निष्ठा, ईमानदारी से निभाऊंगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, चौ नरेंद्र सिंह गुर्जर, चौ सुशील गुर्जर, राहुल सिंह गुर्जर, चौ दीपक सिंह गुर्जर, चौ जय कुमार, टोनी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



