उत्तर प्रदेश

विकास की दौड़ में हमसे छिन गया स्वच्छ वातावरणः शीतल टंडन

पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग के प्रभागीय निदेशक शुभम सिंह से की व्यापक चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की पर्यावरण समिति के तत्वावधान में गांधी पार्क उद्यान में एक जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त की। शीतल टंडन ने कहा कि प्रदूषित पर्यावरण को कम करने व निरंतर वनों के कटान को रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की नितांत आवश्यकता है। प्रकृति द्वारा मानव को दी गई अनमोल संपत्ति हमारे वन हैं, जो लगातार कम होते जा रहे हैं। यदि यही स्थिति रही तो धरती पर जीवन सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अब जबकि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया जा चुका है, तो हम सबका दायित्व है कि हम अपने आसपास साफ-सफाई रखें, औषधियुक्त पेड़ लगाएं और वायु, ध्वनि व जल प्रदूषण की रोकथाम करें। शीतल टंडन ने कहा कि विकास की दौड़ और विज्ञान ने हमें नई तकनीकें व उद्योग तो दिए हैं, लेकिन हमसे शांत और स्वच्छ वातावरण का वरदान छीन लिया है। आज मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करना आसान जरूर हुआ है, लेकिन इसके अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसानों के प्रति हमें जागरूक रहना होगा।

अभिभावकों को भी बच्चों द्वारा मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण की शुद्धि के लिए समय-समय पर यज्ञ आदि करने चाहिए और समाज को वैचारिक प्रदूषण से भी मुक्त होना होगा। शीतल टंडन ने बताया कि पूरे जनपद में पर्यावरण जागरूकता के लिए उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग शुभम सिंह से व्यापक चर्चा की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त शीपू गिरि और मेयर डा. अजय कुमार सिंह विभिन्न संगठनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम श्प्रकृति से प्रेरित-जलवायु के लिए-हमारे भविष्य के लिएश् को सफल बनाने का आह्वान किया। इस जनजागरण अभियान के दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिढ्ढा, स. जसविन्दर सिंह अरोड़ा, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, के.पी. सैनी, पीयूष कुमार और सौरभ कर्णवाल सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button