जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की: चौ नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि हमने पौधरोपण के दौरान एक बेलपत्र का पौधा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की खुशी में भी लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। आइए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाएंगे।

“एक पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं। पर्यावरण बचाओ- धरती सजाओ”का नारा देकर प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा हम सबका फर्ज बनता है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है, इसलिए अपने घरों के सामने,सड़को के किनारे,पार्को में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर सौंदर्यकर्ण भी बढ़ाए और पर्यावरण भी बचाए। इस दौरान एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र, बॉक्सिंग कोच प्रवीण सिवाच भी उपस्थित रहे।




