सहारनपुर में निहंग सिखो पर हमला, सिख समाज ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
हैदर अंसारी (संवाददाता सहारनपुर)
सहारनपुर। तहलेडी गाँव के पास कुछ अज्ञात 15, 20 दबंग युवकों द्वारा हल्की सी मोटरसाइकिल टक्कर होने पर निहंग सिख हरकीरत सिंह और उनके भाई प्रभजोत सिंह निवासी नकुड़ पर बहुत ही क्रूरता से लाठी डंडो ओर धारधार हत्यारों से जानलेवा हमला किया ओर बहुत ज्यादा जख्मी कर दिया कल शाम ही देवबंद थाने में तहरीर दे दी गई थी और मेडिकल भी करवा दिया गया था लेकिन दोषियों की धरपकड़ नहीं की गई आज उन्हें सहारनपुर एस बी डी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया हस्पताल में सिख समाज के युवकों ने पहुंचकर उनका एक्सरे करवाने के उपरांत हालत गंभीर होने पर उन्हें एडमिट करवा दिया गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है हाथ की हड्डी भी टूटी हुई है और सिर , कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हुई है टिंकू अरोड़ा ने कहा कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कुछ सत्ता संरक्षित लोग उन्हें बचाने में लगे हुए हैं जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा निहंग सिख खालसा पंथ के योद्धा है और हमेशा से सिख समाज देश और धर्म की लड़ाई लड़ने का काम करता आया है गरीब मजलूमों की मदद करने में सिख समाज हमेशा अग्रणीय रहता है दोषियों पर कार्रवाई न होने पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा सिंह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार मनजोत सिंह ने कहा सिखों पर लगातार हमले हो रहे हैं जिसकी हम घोर निंदा करते हैं सिख समाज हमेशा सर्वधर्म को साथ लेकर चलने का काम करता है कभी भी किसी को सताने का काम नहीं करता ऐसे में सिख समाज के लोगों पर हमला बरदाश्त होने योग्य नहीं है इस मौके पर सरदार साहब सिंह, सरदार गिन्नी सिंह, सरदार भगत सिंह , सरदार जोगिंदर सिंह , सरदार गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
