Blog

नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में लक्सर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, 6 जून को लक्सर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुस्तफीक नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है।
गोपनीय सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पतारसी-सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने आरोपित को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित का नाम पता मुस्तफीक पुत्र मुन्फैत निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष बताया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button