उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में मिशन 2027 और 15 अगस्त की रैली पर रणनीति तैयार

सावन बाबरे बने राष्ट्रीय शोषित दल के सहारनपुर जिला अध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। राष्ट्रीय शोषित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी माननीय एडवोकेट एन. पी. आनंद आज ग्राम चकवाली के सचिवालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने आगामी मिशन 2027 तथा 15 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल सामाजिक परिवर्तन रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी तथा रैली को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट एन. पी. आनंद ने श्री सावन बाबरे को राष्ट्रीय शोषित दल का सहारनपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

नियुक्ति की घोषणा के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में माननीय एन. पी. आनंद ने कहा कि संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना ही राष्ट्रीय शोषित दल का लक्ष्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 एवं 15 अगस्त की विशाल सामाजिक परिवर्तन रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button