दर्जनों व्यापारियों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, अभिषेक टिंकू अरोड़ा व हाजी नवाब अंसारी ने दिलाई सदस्यता

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। सरदार कंवरजीत सिंह राजू ने अपने दर्जनों व्यापारी साथियों के साथ अंबाला रोड एक सभागार में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार ने सभी का माला पहनाकर और समाजवादी पटका पहनाकर समाजवादी पार्टी में स्वागत किया टिंकू अरोड़ा ने कहा आज व्यापारी वर्ग सरकार के द्वारा लगाए गए टैक्सों से प्रताड़ित हो रहा है।

समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों के हित में बड़े फैसले लेना का काम करेगी महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर व्यापारियों का सम्मान सर्वोपरि होगा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने में सरदार कंवरजीत सिंह राजू, गगन बजाज, शानू कश्यप , सरदार परमीत सिंह , गगन विज , सागर यादव , राजा , खालिद , हसीब अहमद अंसारी , आबाद नौशाद , राजू विज , राघव शर्मा आदि बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए



