उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा को बड़ा झटकाः सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोक दल में शामिल

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलिश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जिला कार्यालय पर आज मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को एक महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक माननीय भगवती प्रसाद सूर्यवंशी उपस्थित रहे। कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा, जब दोनों दलों को छोड़कर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि आज देश के किसान मसीहा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में सर्व समाज का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि आज दलित समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोग निरंतर रालोद से जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी दिनों-दिन मजबूत हो रही है। पूर्व विधायक सूर्यवंशी ने जोर देकर कहा कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी दलित समाज को पूरा मान-सम्मान देते हैं।

इसका सबसे बड़ा और ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश सरकार में रालोद कोटे के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार हैं, जो पुरकाजी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आए हैं। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय लोक दल किसी भी स्तर पर दलित समाज का उत्पीड़न नहीं होने देगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने हुंकार भरी कि आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल, एनडीए (छक्।) गठबंधन को मजबूत करते हुए पूरे दमखम और पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा। आज शामिल हुए कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी जमीनी स्तर पर एक नया इतिहास रचेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद के जिला अध्यक्ष शाहजमां खान ने की तथा सफल संचालन प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य रूप से एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रधान जसमेर सिंह, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, क्षेत्रीय सचिव मनोज वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ठाकुर प्रमोद प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष चौधरी शिवकुमार गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष हरपाल वाल्मीकि, अरविंद मलिक, ननौता नगर अध्यक्ष शहजाद मलिक, संजय कंबोज, रजत कुमार और सुशील कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button