ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने छम्म्ज् (न्ळ) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के तीन मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं जिनमें मोहम्मद अरीब ने 720 में से 632 अंक, लायबा हसन ने 720 में से 620 अंक एवं लारैब ने 720 में से 592 अंक हासिल किये है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में तीनों सफल विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

विद्यालय की डायरेक्टर सफिया सुबूही ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। उन्होंने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएँ भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।



