उत्तराखंडदुर्घटना

नैनीताल: घास लेने गईं दो महिलओ में से एक महिला को बाघ ने बनाया निवाला, दूसरी महिला ने भागकर बचाई जान

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

नैनीताल। सरोवर नैनीताल से दूर भीमताल ब्लॉक के नौकुचियाताल के सिलौटी गांव में जानवरों के लिए घास लेने गई दो महिलाओं में से एक महिला को बाघ जंगल की ओर उठा ले गया। वहीं साथ में गई महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। तेंदुए के हमले में निवासी सिलौटी लीला देवी (50) पत्नी स्व. नरोत्तम आर्य की मौत हो गई। महिला का शव घर से एक किमी ऊपर जंगल में पड़ा मिला।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ के हमले की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी अपनी टीम के साथ पहुंचे। साथ ही विधायक राम सिंह कैड़ा भी पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा और डीएफओ से बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। साथ ही कहा कि हमला करने वाला बाघ भी हो सकता है।

विधायक कैड़ा ने डीएफओ को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने को कहा। साथ ही कैड़ा ने कहा कि बाघ व जो भी जानवर है उसे तुरंत पकड़ने के लिए पिंजरे और कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की वह जंगल की तरफ न जाये। बुजुर्ग लोग बताते हैं कोई भी जानवर किसी का भी शिकार करे तो वह 24 घँटे आसपास ही रहता है। उन्होंने सभी से मुस्तेद होकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।

श्री कैड़ा ने वन विभाग के कर्मचारियों से क्षेत्र में गश्त करने को कहा। ग्रामीणों से अकेले घर से बाहर नहीं निकलने को कहा। वही मृतका के परिजनों को विभाग आर्थिक सहायता देगा। साथ ही पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाने के साथ कर्मचारियों की टीम लगातार गश्त करेगी। साथ ही पता लगाया जाएगा की हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने किया था।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button