उत्तराखंड

कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता: सोनिका सिंह

प्रैस क्लब में संवाद कार्यक्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने दी योजनाओं की जानकरी

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। प्रैस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महामंत्री दीपक मिश्रा ने संवाद कार्यक्रम में पधारने पर कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह का आभार जताते हुए कहा कि सोनिका सिंह कुशल प्रशासक हैं। प्रसिद्ध किंग्स कालेज लंदन से कॉमनवैल्थ गुरूकुल फेलोशिप का सम्मान मिला है। वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ई गर्वनेंस पुरूस्कार, 2021 में स्कॉच अवार्ड एवं 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी सम्मान मिला है। उनके कुशल नेतृत्व में कुंभ मेला भव्य रूप से संपन्न होगा। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि कुंभ मेला 2027 के स्थाई प्रकृति के सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। कार्यो की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी जांच आईआईटी रुड़की व अन्य जांच एजेंसियां करेंगी। मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। संत समाज और स्थानीय लोगों के सहयोग से कुंभ मेला भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा।

कुंभ मेले के प्रस्तावित 1224 करोड़ के बजट से स्थाई और अस्थाई प्रकृति के कार्य कराए जाएंगे। जिसमें स्थाई प्रकृति के कार्यो पर विशेष फोकस किया जा रहा है। 219 करोड़ की लागत से स्थाई प्रकृति के 35 कार्य गतिमान हैं। अस्थाई प्रकृति के कार्यो के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु अच्छी यादंे और अनुभव लेकर लौटें, इसके लिए स्वच्छता और सुन्दरता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए नए घाट बनाए जा रहे हैं। सीवर, सड़क, पुल, पेयजल, बिजली की व्यवस्था आदि का निर्माण किया जा रहा है। शहर में दो स्थाई पार्किंग बनाने के साथ शहर के बाहरी इलाकों में भी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। स्नान के लिए आने वाले बुजुर्गो की सुविधा के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। मेला बजट से ज्वालापुर में सड़क और पुल निर्माण आदि कराए जा रहे हैं।

हरकी पैड़ी पर कांगड़ा घाट के विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण के लिए शासन को पत्रावली भेजी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इसके अलावा सीसीआर टावर-2 के निर्माण के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड समय में सभी कार्यों को पूरा करना चुनौती है। लेकिन मेला अधिष्ठान में लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के खंड स्थापित होने से सभी चुनौतियों पर पार पा लिया जाएगा। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, रजनीकांत शुक्ला, संजय आर्य, रामचंद्र कनौजिया, ललितेंद्र नाथ, शिवा अग्रवाल, अविक्षित रमन ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर मेलाधिकारी का स्वागत किया। संवाद के दौरान पत्रकारों ने मेलाधिकारी को कई सुझाव भी दिए। जिस पर उन्होंने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में आदेश त्यागी, रजनीकांत शुक्ला, विजेंद्र हर्ष, अविक्षित रमन, संजय आर्य, गुलशन नैयर, बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, रामचंद्र कनौजिया, डा.हिमांशु द्विवेदी, राजकुमार, जोगिंदर मावी, सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, कुमार दुष्यंत, लव शर्मा, आशीष मिश्रा, ललितेंद्र नाथ, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, अश्वनी अरोड़ा, अहसान अंसारी, महताब आलम, सुभाष कपिल, अमित शर्मा, तनवीर अली, राहुल वर्मा, नवीन चौहान, रूपेश वालिया, राव रियासत पुंडीर, सूर्यकांत बेलवाल, महेश पारीक, महावीर नेगी, रामेश्वर गौड़, मुदित अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, राधेश्याम विद्याकुल, रत्नमणी डोभाल, मयूर सैनी, सतीश गुजराल, चंद्रशेखर, सुरेंद्र कुमार, सुमित यश कल्याण, पुलकित शुक्ला, हरीश, सुमित सैनी, विकास कुमार, सुमेश खत्री, अर्चना ढींगरा, अमरीश, पुलकित शुक्ला, विशाल गोस्वामी, संतोष कुमार, सचिन सैनी, वरुण वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button