उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा, हरिद्वार में QRT टीम का बड़ा एक्शन

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अपर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में उप औषधि नियंत्रक द्वारा गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है। बीते कुछ समय से सलेमपुर एवं लक्सर क्षेत्र के बसीड़ी इलाके में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए टीम द्वारा सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 10 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में NDPS अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित कोई भी दवा बरामद नहीं हुई। नियमों के उल्लंघन पर 07 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि 01 दुकान की क्रय-विक्रय गतिविधियों पर रोक लगाई गई। इसके साथ ही 02 थोक दवा विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने सभी मेडिकल संचालकों को निर्देश दिए कि नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाओं का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही किया जाए।

बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के किसी भी प्रकार की दवा बिक्री पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। यह कार्रवाई वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें हरिद्वार, टिहरी एवं देहरादून के औषधि निरीकों की सहभागिता रही। औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि समाज को नशे की चपेट से बचाया जा सके।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button