उत्तर प्रदेश

सात नंबर फॉर्म पर अखिलेश यादव की बड़ी जीत: टिंकू अरोड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा फार्म सात पर नई गाइडलाइन जारी करके सात नंबर के दुरुपयोग पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का कार्य किया है। पिछले कई दिनों से लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सात नंबर फॉर्म को लेकर चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश और भारत निर्वाचन आयोग को घेरने का काम कर रहे थे और साफ तौर पर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर फार्म सात का दुरुपयोग किया जाना बता रहे थे। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लगातार फर्जी फॉर्म सात विपक्ष के वोट काटने के लिए उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में बांटे गए थे और उन्हें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उजागर करने का काम कर रहे थे। जिस पर भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए गाइड लाइन में साफ किया कि कोई भी व्यक्ति अपना व्यक्तिगत फॉर्म सात ही जमा कर सकता है। अब कोई भी बल्क यानी थोक में दूसरों के फॉर्म इकट्ठा करके एक साथ जमा नहीं कर पाएगा अक्सर कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विपक्ष के लोगों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म भर के देते थे जिस पर अब पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

इसके साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रीनवा ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति डाक के जरिए भी दूसरों के फॉर्म 7 इकट्ठे करके भेजता है तो उसे भी स्वीकार नहीं किया जाएगा व फॉर्म साथ भरने वाले का नाम खुद स्वयं उस मतदाता सूची में होना अनिवार्य है फार्म साथ भरने वाले को अपने नाम के साथ-साथ अपनी वोटर आईडी संख्या और मोबाइल नंबर भी देना होगा और बिना पहचान उजागर किए किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं कटवाया जा सकेगा और अगर किसी व्यक्ति का निधन हो गया है।तो वह दूसरी जगह चला गया है तो उसके परिवार के सदस्य फॉर्म साथ भरकर जमा करवा सकते है वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने इसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव ओर पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया उनके निर्देशों पर समस्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात पोलिंग बूथ पर बीएलओ से संपर्क करके इन फर्जी 7 नंबर फॉर्म को उजागर कर रहे थे और अधिकारियों से संपर्क कर इन पर रोक लगाने की मांग बड़ी मजबूती से कर रहे थे। टिंकू अरोड़ा ने भारत निर्वाचन आयोग , उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग समस्त बीएलओ और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार प्रकट किया। जिन्होंने निष्पक्षता से कार्य किया और अब गाइडलाइन जारी होने से किसी भी व्यक्ति का वोट नहीं काटा जाएगा। यह भी सुनिश्चित हो गया है। लेकिन अभी भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आदेशों का पालन करते हुए हमें अपने बूथों पर सजगता से रहना होगा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button