उत्तर प्रदेश

एनुअल स्पोर्ट्स डे पर तेजस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, आश्चर्यचकित हुए अतिथि

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

नागल। कस्बे के जीटी रोड़ स्थित तेजस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता यानि एनुअल स्पोर्ट्स डे पर एक दिवसीय स्काउट कैंप का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नागल थाना प्रभारी राजकुमार चौहान, एनआरआई इंजी. सुशील कुमार शांति, मैनेजर कपिल डावर, सभापति मानसिंह सैनी व ग्रंथी बाबा गुलजार सिंह चीमा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में छात्रा अवनी चौधरी के नेतृत्व में माँ सरस्वती की वंदना की गई तत्पश्चात मशाल जलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, “मेरे घर राम आए हैं”, “आरंभ है प्रचंड”, पीटी प्रदर्शन व डंबल शो आदि की शानदार प्रस्तुतियां देकर अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। खेल प्रतियोगिताओं में किंगडम गार्डन क्षेत्र में बाधा दौड़, लेमन स्पून रेस, बकेट रेस व थ्री लेग रेस आदि खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मेडल अपने नाम किए साथ ही प्राइमरी एवं सीनियर सेक्शन में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक एवं लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

स्काउट कैंप में बच्चों को सैनिक ट्रेनिंग, सेवा भावना और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट कमिश्नर मनोज सिंधी द्वारा ब्रिज बनाकर चलना, टेंट लगाना, सुरंग से निकलना, कीचड़ वाले रास्तों से गुजरना, आपातकालीन स्थिति में देश सेवा के लिए तैयार रहना जैसे महत्वपूर्ण अभ्यास कराए गए।साथ ही फायरिंग प्रशिक्षण में राइफल पकड़ने की सही पोजीशन, कारतूस लोड करना, निशाना साधना आदि की जानकारी दी गई। बच्चों ने फायरिंग कर अपने निशाने साधे और आत्मविश्वास दिखाया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि तेजस इंटरनेशनल स्कूल कम समय में क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थी आगे चलकर देश-विदेश में विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

डायरेक्टर हेमंत अरोड़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को हर प्रकार की शिक्षा देना है जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास हो। उन्होंने बताया कि विद्यालय “खेलो इंडिया” और सहारनपुर स्टेडियम से जुड़ा हुआ है और जो भी बच्चा खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे आगे स्टेडियम तक पहुंचाने में विद्यालय सहयोग करेगा। साथ ही आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, सामाजिक ज्ञान एवं देशभक्ति भी अत्यंत आवश्यक है और अभिभावकों को भी अपने बच्चों का सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों व पत्रकार बंधुओं का पटकाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मनमोहन सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. नमन शर्मा, स्वतंत्र चौधरी, पंकज कुमार, पवन कुमार, बिजेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह चावला, सहदेव, पारुल नौसरान, भूरू चौधरी, अवनीश मलिक, मीनाक्षी अरोड़ा, शिप्रा कश्यप, रूबी चावला, सिद्धार्थ कुमार, मयंक त्यागी, संघ प्रचारक अरविंद कुमार, रजनीश नौसरान डॉ. जावेद, जोगेंद्र सैनी, अनमोल अरोड़ा, पवन कुमार, सुनील कुमार, ज्योति सचदेवा, रजनी अरोड़ा, आंचल, नीलम, प्रीति, पूजा, मनस्वी, राधिका, रितु त्यागी, मन्नत, सुनील कुमार अनुराधा, पूजा अरोडा, ईशा, ज्योति, सरगम, रेखा कटियाल व शीतल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button