उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में मुस्लिम समाज द्वारा श्री गुरु रविदास जयंती नही मनाने दिए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री से की शिकायत

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। सहारनपुर मेँ बीते कुछ महीनों में लगातार कई घटनाएं सामने आई है जिसमें बेहट विधानसभा जिला सहारनपुर के ग्राम आलमपुर मे चमार समाज की बारात को रोकने का काम मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा किया गया, चमार समाज के साथ मार पिटाई की गई पीड़ितों द्वारा की गई शिकायत का कोई समाधान नहीं हुआ, समाज में पनपे दलालों द्वारा मामले को दबाया गया डरा धमकाकर समझौता कराया गया,एक गाँव में और यही घटना हुई। इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महोदय, अभी हाल फिलहाल में जहां पूरे भारतवर्ष में ही नहीं पूरी दुनिया में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मोत्सव 1 फरवरी 2026 पर बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से जयंती मनाई गई।

वहीं भारत सरकार द्वारा डेरा सचखडं बल्ला गद्दी नशीन गुरुजी को पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया जो एक हर्ष का विषय है। वहीं दूसरी ओर गाँव पिठोरी विधानसभा बेहट जिला सहारनपुर में मुस्लिम ग्राम प्रधान व गाँव के मुसलमान लोगों द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती नहीं मनाने दी गई, महोदय भारत आजाद हो चुका है लेकिन फिर भी चमारों के ऊपर मुगल शाही पाबंदियाँ लगायी जा रही हैं। ये बिलकुल भी उचित नहीं है जो लोग न्याय दिलाने की जगह पैसा लेकर मामले को दबाने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए आज समस्त रविदासी समाज में रोष है इस मामले की जानकारी शासन प्रशासन को पूर्ण रूप से है मेरी आपसे पुनः प्रार्थना है इस प्रकार की गंदी मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button