भाकियू तोमर के नये कार्यालय का उद्घाटन, मनोहरपुर में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर व पारित उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित मनोहरपुर में भारतीय यूनियन तोमर के क्षेत्रीय कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर व पारित उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया, इस दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन के कार्यकर्ताओं के समक्ष ऐलान किया कि किसी भी आम व्यक्ति अथवा किसान के साथ किसी भी तरह का शोषण या आर्थिक उत्पीड़न हुआ तो संगठन के कार्यकर्ता 24 घंटे किसानों के हक और हितों की लड़ाई के लिए तैयार है। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुए उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौ. धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (तोमर) किसानों की हर समस्या को गंभीरता से उठा रही है, जिससे किसानों की आवाज शासन-प्रशासन तक समय रहते पहुंच जातीं हैं। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े किसानों के हक और सम्मान के लिए हर कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने आह्वान किया कि कोई भी किसान अपनी निजी समस्याओं को बर्दाश्त ना करें बल्कि सगंठन के द्वारा समाधान कराने के लिए आगे बढ़े, हर तरह से पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष पारित उपाध्याय ने कहा कि मनोहरपुर में किसान यूनियन का कार्यालय पीड़ित किसानों की मदद के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, आस-पास का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचे तो उसकी पूरी तरह मदद होगी। भाकियू तोमर के प्रदेश प्रवक्ता मास्टर देवेन्द्र काम्बोज ने कहा कि कुछ समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र ही भाकियू तोमर का एक प्रतिनिधिमंडल नवागंतुक एसएसपी सहारनपुर से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान लिखित रूप से अवगत करवायेगा तथा तहसील स्तर की शिकायतें जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल से की जाएगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी त्यागी ने कहा कि हर किसान को अब शोषण के खिलाफ एक जुट होना पड़ेगा, और निडर होकर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष योगेंद्र तोमर, मण्डल उपाध्यक्ष जसबीर राणा, वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष प्रवीण काम्बोज, किसान मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष राव सलीम, हेमंत राणा, नरेश गुप्ता, डॉ वाशु, बबला राणा, नीरज राणा, कुलदीप राणा, मास्टर देवेंद्र काम्बोज (मौहम्मदपुर ग्रन्ट) लविश कुमार, तेजपाल राणा, कुलदीप सिंह राठौर, मास्टर विजेन्द्र सिंह, आदि बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
[banner id="7349"]



