उत्तराखंड

कुंभ मेला के स्थाई प्रकृति के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरे कर लिए जाएंगे: सोनिका सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि कुंभ मेला के स्थाई प्रकृति के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरे कर लिए जाएंगे। जिनकी गुणवत्ता की थर्ड पार्टी जांच आईआईटी रुड़की व अन्य जांच एजेंसियां करेंगी। उन्होंने कहा कि 1224 करोड़ की लगात से होने वाले कार्य समय सीमा में पूरे हो जाएंगे। प्रेस क्लब हरिद्वार के संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के सभी 32 सेक्टरों को विकसित करने के लिए योजना बना ली गई है। कुंभ मेला 2027 के लिए लगभग 220 करोड़ रुपए की लागत से सीवर, सड़क, पुलों के साथ नए घाटों के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बहु उद्देशीय सीसीआर-2 का शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि रिकॉर्ड समय में सभी कार्यों को पूरा करना चुनौती है, लेकिन मेला अधिष्ठान में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के खंड स्थापित होने से सभी चुनौतियों पर पार पा लिया जाएगा।

हरकी पौड़ी से लगे कांगड़ा घाट विस्तार योजना पर उन्होंने कहा कि भूमि के अधिग्रहण के लिए शासन को पत्रावली भेजी गई है। जो हमारी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा है सभी अखाड़ों, साधु-संतों से परामर्श कर व्यवस्था की जा रही है। सरकार की इच्छा और सभी अखाड़ों के सानिध्य में अर्ध कुंभ को पूर्ण कुंभ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भव्य दिव्य कुंभ मेला में करोड़ों श्रद्धालु के निर्विघ्न स्नान व्यवस्थाओं के लिए मेला अधिष्ठान कृत संकल्प है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि यहां आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या न हो और सफाई व्यवस्था दुरूस्त रहे। इससे पूर्व कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह को पत्रकारों से बुके देकर स्वागत किया तथा मोमेंटो देकर सम्मनित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button