आस्थाउत्तराखंड

स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने अंबेडकर धाम के नाम पर हनुमान मंदिर की जमीन देने पर जताया ऐतराज

अम्बेडकर धाम के लिए मंदिर की जमीन देना अनुचित: आनन्द स्वरूप

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। शांभवी पीठाधीश्वर व काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने अंबेडकर धाम के नाम पर हनुमान मंदिर की जमीन देने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी व भाजपा के मन में अंबेडकर के प्रति प्रेम उबाल मार रहा है, आने वाले समय में वह देश के लिए घातक होगा। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि राम मंदिर, काशी विश्वनाथ व महाकाल कॉरिडोर का लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ था, लेकिन साजिशें देश में लगातार घर कर रही हैं। अंबेडकर के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी का प्रेम उफान मार रहा रहा है। सत्ता में आते ही 2015 में पीएम मोदी ने अम्बेडकर के नाम पर पंच तीर्थ बनाया। अब ग्वालियर में प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर की 12 एकड़ जमीन अंबेडकर धाम के नाम पर दे दी गई। यह सब ग्वालियर के कलेक्टर और वहां भाजपा के मुख्यमंत्री की कृपा से चलते हो रहा है।

अब धाम बनाने जा रहे हैं। कहाकि अंबेडकर ने 22 प्रतिज्ञाओं में भगवान को ना मानने, उन्हें काल्पनिक बताने, मनुस्मृति जलाने, रामचरितमानस जलाने का काम किया। ऐसे अंबेडकर के नाम पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अंबेडकर धाम के नाम पर जमीन दे दी है। उन्होंने कहा कि यदि केवल भाजपा धर्मद्रोही है तो वह इसको घोषित करें। मोदी व भाजपा को भगवान राम केवल वोट बैंक के लिए ही चाहिए। वास्तव में उनके मन में अंबेडकर बौद्ध भरा हुआ है। पूरे देश में अंबेडकर के समर्थक एक भी भाजपा को वोट नहीं देते। उसके बाद भी अंबेडकर का प्रेम उनके मन में हिलोरे मार रहा है। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि इन सबके कारण देश की जनता का मोह अब भाजपा से भंग होता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा अभी भी नहीं चेती तो यह देश के लिए ठीक नहीं होगा। भाजपा को अंबेडकर धाम के नाम पर दी गई मंदिर की जमीन वापस लेनी चाहिए।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button