उत्तर प्रदेशराजनीति

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और समाज उत्थान के किए कार्यों की गोष्टी बनाकर चर्चा की। अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आज पूर्व सांसद वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिदने कहा कि पूर्व सांसद वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने अस्तित्व को बनाने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बीच समाज के उत्थान के लिए कार्य किया।

पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान एवं सपा प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री मंगाराम कश्यप ने कहा कि नारी उदार को फूलन देवी ने बड़ा ही कष्ट पूर्ण जीवन व्यतीत किया लेकिन वह अपने संघर्ष से हारी नहीं बल्कि अपने कष्ट को चुनौती के रूप में स्वीकार कर आगे बढ़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें सम्मान देते हुए दो बार सांसद बनाया और उनके जीवन को नया रास्ता दिखाने का काम किया जिसके बल पर उन्होंने महिलाओं के सम्मान की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी। ऐसी वीरांगना महिला को हमें सदैव सम्मान देना चाहिए। प्रदेश सचिव मजिहर राणा प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव जिसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा पीडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा, जिसमें पिछड़े, दलित, मुस्लिम को एकजुट कर इस चुनाव की रूपरेखा तय की जाएगी और सभी के सहयोग से चुनाव में जीत का परचम लहराया जाएगा।

इस मौके पर सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी सलीम अख्तर सपा प्रदेश सचिन इसरार चौधरी सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी जिला उपाध्यक्ष सुदेश गुर्जर पूर्व सांसद प्रतिनिधि सैयद हसन डॉ नरेश कश्यप राजकुमा हसीन कुरैशी कश्यप प्रीतम कश्यप मनोज कश्यप राहुल कश्यप रोहित कश्यप रमेश कश्यप प्रधान बेड़ा यादराम कश्यप शाहिद मंसूरी विनोद कश्यप ब्रजेश कश्यप प्रधान मांगेराम कश्यप प्रधान सुभाष कश्यप अनूप कश्यप राधेश्याम कश्यप योगेंद्र सेन फर्स्ट कश्यप राजीव कुमार कश्यप श्यामलाल कश्यप यादराम कश्यप दीपक कश्यप नितिन ठाकुर रवि कश्यप ललित मोहन कश्यप आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button