आस्थाउत्तराखंड

उत्तराखंड के कण-कण में है देवताओं का वास: महंत रामदास

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। बैरागी कैंप स्थित ज्ञान गंगा गौशाला के परामध्यक्ष महंत रामदास महाराज ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वालों की हमेशा जीत होती है। सभी को धर्मानुकुल आचरण करते हुए मानव सेवा में योगदान करना चाहिए। श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन देते हुए महंत रामदास महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का वास है। इसीलिए उत्तराखंड को देवभूमि कहा गया है। तीर्थ स्थलों की यात्रा के दौरान तीर्थ की मर्यादा का पालन करते हुए धर्मानुकुल आचरण करें। उन्होंने कहा कि मां गंगा करोड़ों श्रद्धालुओ की आस्था का केंद्र है। गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

तीर्थ दर्शन के दौरान गंगा की पवित्रता, निर्मलता, अविरलता बनाए रखने का संकल्प लें। दूसरों को भी गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। महंत रामदास महाराज ने कहा कि संत रूपी गुरू ही भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। साध्वी राजमाता ने कहा कि संतों के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान और अध्यात्म की शिक्षा शिष्य की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। संतों के उपदेशों का पालन करते हुए धर्म के प्रचार प्रसार में योगदान करें। यात्रा के दौरान सात्विक आचरण करने से अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जिससे परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और कष्ट दूर होते हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button