उत्तराखंडप्रशासन

संत बाहुल्य क्षेत्र भूपतवाला रानी गली स्थित अमेरिकन आश्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है, लोगों ने डीएम से की शिकायत

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। संत बाहुल्य क्षेत्र भूपतवाला रानी गली स्थित अमेरिकन आश्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नया ट्रस्ट बनाकर आश्रम का संचालन करने का आरोप जड़ते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिकायत की है। स्थानीय लोगों तय समय अवधि में उच्च स्तरीय जांच करते हुए पूरे मामले का पटाक्षेप किये जाने की मांग की है। बुधवार शाम पंडित कपिल शर्मा जौनसारी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से कैंप कार्यालय में मुलाकात कर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। सौंपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया से उन्हें अमेरिकन आश्रम को खुर्द-बुर्द करने की जानकारी हुई है। आरोप लगाया कि नई ट्रस्ट बनाकर आश्रम का संचालन करने की तैयारी की गई है। आरोप है कि आश्रम के ट्रस्टी या तो जीवित नहीं है और ना ही कोई दस्तावेज उपलब्ध है।

मांग करते हुए कहा कि आश्रम की संपत्ति को सरकार में निहित करते हुए उसका कार्य कुंभ के लिए होना चाहिए। यही नहीं उच्च स्तरीय जांच करते हुए तय समय अवधि के अंदर रिपोर्ट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होनी चाहिए। अमेरिकन आश्रम की वर्तमान कीमत लगभग ढ़ाई अरब रुपए की होने का अनुमान है। एक महिला भी इसमें किरदार बताई जा रही है और दो पुरानी ट्रस्टी महिलाएं कनाडा में हैं। ढ़ाई अरब रुपए मूल्य की संपत्ति को ठिकाने लगाने के लिए कुछ कालनेमियों ने मिलकर 9 सदस्यीय नया ट्रस्ट बनाया जिसका पंजीकरण भी नहीं है। पूर्व मंत्री यतिश्वरानंद के ओएसडी रहे राम विलास देव के प्रत्यक्ष सामने आने से यह कानाफूसी जोरों पर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जानकारी में प्रकरण हो सकता है। आश्रम में एक हरियाणा का व्यक्ति भी बताया जाता है। एक बात यह भी गौर करने वाली है कि सत्तारूढ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस प्रकरण पर मित्रता की ही भूमिका निभाते लग रहे हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button