उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से के महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान के नेतृत्व मेँ चेयरमेन पति व अन्य ने की मुलाक़ात

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। दिल्ली जनपद सहारनपुर से राष्ट्रीय लोक दल के महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान के नेतृत्व मेँ आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर एडवोकेट नईम अहमद अम्बेहटा चेयरमेन पति व गंगोह से चेयरमेन पद के लिए चुनाव लड़ चुके हाज़ी सलीम कुरैशी ने मुलाक़ात की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जनपद सहारनपुर मेँ पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ओर महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान से पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष की कार्यशैली की भी प्रशंसा करते हुए कहा की पार्टी की नीतियों ओर उसके आदर्शो को मानने वाले सच्चे ओर जुझारू कार्यकर्ता कभी किसी के बहकावे मेँ नहीं आते है बल्कि हर प्रकार की परस्थितियो मेँ वो सच्चे सिपाही की तहर अपनी पार्टी को दिन रात मेहनत करके पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करते है।

ऐसे ही सच्चे सिपाही, जुझारू ओर कर्मठ कार्यकर्ता हमारे भूषण चौहान जी है। इस मुलाक़ात के दौरान अम्बेहटा चेयरमेन पति एडवोकेट नईम अहमद ने पार्टी मेँ आस्था ओर विशवास जताते होये पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही इसके साथ ही पूर्व मेँ गंगोह से चेयरमेन के पद के लिए चुनाव लड़ चुके हाज़ी सलीम कुरैशी ने भी राष्ट्रीय लोक दल ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोषा दिलाया की हम तन मन धन ओर वचन से पार्टी के साथ खडे है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button