उत्तराखंड

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने केंद्रीय गृहमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन

कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि हाल के दिनों में उत्तराखंड में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। जिन्होंने प्रदेश की जनता, विशेषकर महिलाओं को झकझोर कर रख दिया है। अंकिता भंडारी मामले में पीड़ित परिवार को पूरा न्याय नहीं मिल पाया है। महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरीश लाल साह के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इन मामलों को लेकर महिलाओं और आम नागरिकों में भारी आक्रोश और असंतोष व्याप्त है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि आत्महत्या करने वाले उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह ने वीडियो में जिन पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्योति रौतेला ने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर महिला कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे जनता में यह संदेश जा रहा है कि कानून सभी के लिए समान नहीं है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय सुनिश्चित कराने की मांग की। इस दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रभारी सुनीता गांवड़े सहित महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button