नगर निगम अधिकारियों के साथ ईदगाह क्षेत्र में सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। ईद के मद्देनज़र बृहस्पतिवार को ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष जमशेद खान, सचिव बाबर खान और वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर से पार्षद व ईदगाह कमेटी के सदस्य अहसान अंसारी ने संयुक्त रूप से नगर निगम अधिकारियों के साथ ईदगाह क्षेत्र में सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के क्षेत्रीय सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल और पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पार्षद अहसान अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईद से पूर्व ईदगाह परिसर, उसके आसपास के क्षेत्रों और संपूर्ण ईदगाह रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचते हैं, इसलिए साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस मौके पर उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद अहमद गौड़,पार्षद प्रतिनिधि जाफिर अंसारी,सगीर अंसारी, शिवम कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।



