नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने में जुटी पुलिस, एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने किया रानीपुर मोड़, ज्वालापुर और शिवालिक नगर का भ्रमण

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक व जाम की स्थिति दूर करने के लिए पुलिस नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने में जुट गयी है। बृहष्पतिवार को एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़, ज्वालापुर मार्केट एवं शिवालिक नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक एवं जाम की समस्या को देखते हुए दुपहिया एवं चौपहिया छोटे वाहनों की पार्किंग के लिए संभावित स्थलों का चिन्हीकरण किया गया।

पुलिस टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों से भी वार्ता की और पार्किंग के लिए उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा की। एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने बताया कि लगातार बढ़े रहे ट्रैफिक और जाम की समस्या को दूर करने के लिए नए पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है। जिससे यायायात का संचालन सुगम होगा और जाम की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। बाजारों में यातायात का दबाव भी कम होगा।



