उत्तराखंड

उमर फैज ने 7 साल की उम्र में रखा जीवन का पहला रोजा

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

ज्वालापुर। पवित्र रमजान माह के दौरान जहाँ हर तरफ इबादत का दौर जारी है, वहीं बच्चों में भी रोजा रखने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। ज्वालापुर निवासी सरफराज सलमानी के 7 वर्षीय पुत्र उमर फैज ने अपना पहला रोजा पूरी श्रद्धा और खुशी के साथ पूरा किया। मासूम उमर फैज ने इतनी कम उम्र में सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक बिना कुछ खाए-पिए खुदा की इबादत की। बच्चे की इस हिम्मत और जज्बे को देखकर परिवार के लोग और आसपास के पड़ोसी बेहद खुश हैं।

शाम को इफ्तार के समय परिवार ने उमर का हौसला बढ़ाया और उसे ढेर सारी दुआएं दीं। पिता सरफराज सलमानी ने बताया कि उमर सुबह से ही रोजा रखने की जिद कर रहा था। परिवार ने पहले मना किया, उसकी इस छोटी सी उम्र में धर्म और इबादत के प्रति ऐसी लगन देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। रोजा मुकम्मल होने पर मासूम उमर के चेहरे पर भी अलग ही खुशी नजर आई।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button