उत्तर प्रदेश

सहारनपुर की चीनी मीले प्रतिदिन 40 लाख की कर रही घट तौली: भगत सिंह वर्मा

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। पेपर मिल कार्यालय पर आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन वर्मा एवं पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने सहारनपुर जिले की चीनी मिलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले की चीनी मिलें प्रतिदिन लगभग 40 लाख रुपये की घटतौली कर गन्ना किसानों का शोषण कर रही हैं। इसके लिए सरकार, जिला प्रशासन और गन्ना विभाग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि इस वर्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 प्रतिशत तक गन्ना उत्पादन कम हुआ है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा 30 प्रति कुंतल गन्ना मूल्य वृद्धि को इस तरह प्रस्तुत किया गया मानो किसान मालामाल हो गए हों, जबकि वास्तविकता यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रति कुंतल अधिक ढुलाई किराया काटा जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने शुगर कंट्रोल ऑर्डर 1966 का हवाला देते हुए कहा कि जिन चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान और ब्याज बकाया है, उन्हें गन्ना ढुलाई किराया काटने का कोई अधिकार नहीं है। इसके बावजूद मिल प्रबंधन मनमानी कर रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गन्ना खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है, जबकि सरकार को गन्ने से प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपये का टैक्स प्राप्त होता है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चीनी मिलों में हो रही घटतौली पर तत्काल रोक लगाने, दोषी मिल मालिकों को जेल भेजने तथा बकाया गन्ना भुगतान और ब्याज तुरंत दिलाने की मांग की। भगत सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने गन्ना किसानों को 67 रुपये 50 पैसे प्रति कुंतल सरकार के खाते से देने की घोषणा की है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को 100 प्रति कुंतल सरकारी सहायता देने से भी पीछे हट रही है। उन्होंने बढ़ती लागत और महंगाई को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य 700 प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुर्तजा सलमानी ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद ने किया। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार रजत शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीरपुर, जिला मंत्री महबूब हसन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी, रविंद्र प्रधान, मोहम्मद वाहिद, मुन्ना, हाजी साजिद, हाजी सुलेमान, मोहम्मद शाहिद, हरपाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button