चेकिंग के दौरान मुठभेड़: 24 घंटे में दूसरी बड़ी मुठभेड़, शातिर चोर गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। रात्रि को SP देहात सागर जैन के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नकुड़ धर्मेन्द्र कुमार एवं अंबेहटापीर चौकी इंचार्ज देवेन्द्र अधाना मय पुलिस फोर्स के चापररचीडी कांटे से पहले अम्बेहटा पीर की तरफ रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति अम्बेहटापीर की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो व्यक्ति मोटरसाईकिल को धीमी कर वापस अम्बेहटापीर की तरफ मोड़कर भागने लगा। संदिग्ध की हरकत भांपते हुए अंबेहटापीर चौकी इंचार्ज देवेंद्र अधाना द्वारा तत्परता दिखाते हुए पुलिस पार्टी के साथ पीछा किया गया तो मोटरसाईकिल सवार आगे चलकर बायीं तरफ जंगल जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोटरसाईकिल मोड़कर भागने लगा। जिसकी मोटरसाईकिल कच्चे रास्ते पर आगे चलकर फिसल गयी जिसके पीछे प्लास्टिक का कट्टा बधा हुआ था को छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करता हुआ पैदल-पैदल भागने लगा।

आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में भाग रहे बदमाश के बांंये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल / गिरफ्तार बदमाश की पहचान इसरार उर्फ टिन्ना पुत्र वाजिद निवासी ग्राम चाऊसहसपुर उर्फ दरबूजी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर के रुप में हुई। जामा तलाशी / कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्पलेैण्डर बिना नम्बर की , 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर, एक प्लास्टिक के कट्टे में तांबे के तार बरामद हुए। बरामद तांबे के तार व मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बदमाश द्वारा बताया गया कि उपरोक्त तांबे के तारों को मैंने नकुड़ क्षेत्र की 03 टयूबवैलों से एवं मोटरसाईकिल को कस्बा नकुड़ के कस्तूरबा गांधी स्कूल से चोरी किया है। अभियुक्त को उपचार हेतु सी0एच0सी नकुड़ में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार / घायल अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है जो थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर पर पंजीकृत (1) मु0अ0सं0 48/2026 धारा 303(2) बीएनएस, (2) मु0अ0सं0 76/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं (3) मु0अ0सं0 84/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार / घायल बदमाश के जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी आदि लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त इसरार उपरोक्त के कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्पलेैण्डर बिना नम्बर की , 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर, एक प्लास्टिक के कट्टे में तांबे के तार बरामद। गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
[banner id="7349"]



