उत्तर प्रदेश

थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 नशा तस्कर को किया गया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 250 ग्राम अवैध चरस बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन मे मादक पदार्थों नशे के अवैध कारोबार,प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना कोतवाली मण्डी प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त अतीक पुत्र सईद उर्फ माठू निवासी खाताखेड़ी पानी की टंकी के पास थाना कोतवाली मंडी सहारनपुर को मंडी समिति परिसर के कूडे के ढेर के पास खण्डर भवन के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार।

अतीक उपरोक्त के कब्जे से कुल 250 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 567/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया अभियुक्त अतीक उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में फॉरवर्ड एंड बैकवर्ड लिंको की जाँच की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहा है।

Related Articles

Back to top button