डॉ. शादाब अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
निर्धन कन्या का विवाह समारोह भी संपन्न, सर्व समाज ने डॉ. शादाब अंसारी को समर्थन देने का किया ऐलान

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। महीपुरा में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शादाब अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं निर्धन कन्या का विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज की प्रतिभाशाली बेटियों और बेटों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अर्शी अंसारी को सब इंस्पेक्टर बनने, अजीम अंसारी को एमबीबीएस की उपलब्धि हासिल करने, अनम रियाज मलिक को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित होने तथा नाजिश अंसारी को विश्वविद्यालय में वाइस चेयरमैन बनने पर सम्मानित किया गया। वहीं, महिला सभा की अध्यक्ष गुलशन खान को महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. शादाब अंसारी ने कहा कि सहारनपुर नगर में अंसारी समाज की बड़ी आबादी होने के बावजूद आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने समाज को विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सर्व समाज की मांग और समाज के सम्मान के लिए वह चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।

सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर डॉ. शादाब अंसारी गदगद नजर आए। इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में बरकत अंसारी, सदाकत अंसारी, सलीम अंसारी (आरटीओ), मास्टर अब्दुल वाहिद मलिक, फुरकान मलिक, मोहम्मद अली एडवोकेट, इस्लाम देवबंदी, मुस्तकीम अंसारी, तसव्वुर अंसारी, अनस अंसारी, पार्षद जफर, पार्षद समीर, पूर्व पार्षद नौशाद राजा, निजाम अली आजाद, प्रधान साजिद अंसारी, प्रधान दानिश, जमशेद अंसारी, प्रधान महबूब हसन अंसारी, कुर्बान अंसारी, अमजद अंसारी, यूनुस अंसारी, रिजवान अंसारी, मंसूर अंसारी, शोएब अंसारी और एडवोकेट ईशान अहमद अंसारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अब्दुल शकूर अंसारी ने की, जबकि संचालन एडवोकेट साजिद अंसारी ने किया।



