उत्तराखंड

हरजीत सिंह ने रानीपुर विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए पेश की दावेदारी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पर्यवेक्षक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी तथा विधानसभा प्रभारी शोभाराम प्रजापति को आवेदन सौंपकर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान हरजीत सिंह ने कहा कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने पद और प्रतिष्ठा से अधिक संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी है। पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो वह रानीपुर विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने, संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपने अनुभव और पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button